आजमगढ़ ब्रेकिंग : फरिहां में भूमि विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, कब्जे की कोशिश का आरोप।

स्थगन आदेश के बावजूद जनरेटर रखे जाने का दावा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई थी, जिसके बाद खारिज दाखिल की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाद में किसी कारणवश निजामाबाद तहसीलदार चमन सिंह द्वारा जमीन पर स्थगन आदेश जारी कर दिया गया।
आरोप है कि बदरे आलम पुत्र स्वर्गीय फारूक और अब्दुल रहमान पुत्र बदरे आलम ने कथित रूप से जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मौके पर जनरेटर रखवाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय पत्रकार द्वारा मौके का वीडियो भी बनाया गया, जिसकी चर्चा क्षेत्र में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। क्षेत्रवासियों के अनुसार डॉक्टर नाहिद तबस्सुम प्रशासन के आदेशों का पालन कर रही हैं, जबकि दूसरे पक्ष पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो विवाद बढ़ सकता है और क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है। लोगों का कहना है कि विवादित पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
#Azamgarh #Nizamabad #Farhiha #LandDispute #AzamgarhNews #Police #PropertyDispute #UPNews #BreakingNews #FarhihaNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ