मातबरगंज में “अंश मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स” का भव्य शुभारंभ।

आधुनिक सुविधाओं और होम डिलीवरी सेवा के साथ क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।
संवाददाता : धीरज वर्मा 
आजमगढ़। शहर के मातबरगंज क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “अंश मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स” का शुभारंभ हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उद्घाटन अवसर पर पूरे प्रतिष्ठान को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुदर्शन दास अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, संचित अग्रवाल, रिंपल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल उर्फ लड्डू, पीयूष अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एवं श्याम कृष्ण अग्रवाल सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रतिष्ठान की सफलता और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।
प्रतिष्ठान संचालकों ने बताया कि “अंश मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स” में अंग्रेजी दवाओं की फुटकर बिक्री के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी सेवा भी शुरू की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को घर बैठे दवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें। स्थानीय लोगों ने नए मेडिकल स्टोर के खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। लोगों का मानना है कि यह प्रतिष्ठान भविष्य में शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#Azamgarh #AnshMedical #DiagnosticsCenter #MedicalStore #Matabarganj #HealthService #MedicalNews #AzamgarhNews #Healthcare #HomeDelivery

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ