बड़ी खबर : अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक।

38 वर्ष की उम्र में हुई मौत, सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद परिवार और करीबी लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है।
प्रतीक यादव समाजवादी परिवार से जुड़े होने के कारण राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चित रहे हैं। निधन की खबर मिलने के बाद कई नेताओं और समर्थकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ