फरिहां में भूमि विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, ताला तोड़कर कब्जा और धमकी देने का आरोप।
निज़ामबाद संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़ : जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास भूमि विवाद का मामला चर्चा में है। सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़िता के अनुसार उन्होंने जनवरी माह में उक्त भूमि अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से विधिवत खरीदी थी। जमीन का दाखिल-खारिज भी हो चुका है और खतौनी में नाम दर्ज है। सुरक्षा के लिए जमीन पर गेट लगाकर ताला बंद किया गया था।
आरोप है कि बीते 20 अप्रैल को कुछ लोगों ने ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। डॉक्टर तबस्सुम ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार रात कुछ लोग जनरेटर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
पीड़िता ने प्रशासन से जमीन खाली कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
#Azamgarh #Nizamabad #Farhiha #LandDispute #UPNews #BreakingNews #AzamgarhNews #Tahsildar #JusticeForVictim
0 टिप्पणियाँ