गैर-जमानती धाराओं में केस, गिरफ्तारी की आशंका; मामले की पूरी जानकारी अभी अस्पष्ट।
चंडीगढ़/नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब में उनके खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज हुए हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अब तक एफआईआर के विषय और आरोपों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में इस पर और खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ