BREKING NEWS : सपा को बड़ा झटका: कार्यकर्ता का इस्तीफा, सांसद राजीव राय व नेतृत्व पर लगाए आरोप।

PDA को बताया ‘धोखा’, पदाधिकारियों से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक पर उपेक्षा का आरोप; 2027 में विरोध का ऐलान।
घोसी/मऊ: समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए एक कार्यकर्ता ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने बयान में उन्होंने अपने “दुख और पीड़ा” का कारण पार्टी के पदाधिकारियों व शीर्ष नेतृत्व को बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि घोसी के सांसद राजीव राय से जुड़े कथित विवाद में उन्हें कहीं से सहयोग नहीं मिला।
उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष और पार्टी मुखिया तक उनकी बात नहीं सुनी गई, जिससे आहत होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कार्यकर्ता ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नीति को भी “धोखा” बताते हुए कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता ने दावा किया कि उनके परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े कई वोट अब सपा को नहीं मिलेंगे। साथ ही उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में सपा के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने और लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस पूरे घटनाक्रम से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पार्टी के अंदर असंतोष की चर्चा भी बढ़ने लगी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ