मंडल स्तरीय बैठक में बहन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने का लिया संकल्प।
वाराणसी : बहुजन समाज पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 मई 2026 को वाराणसी में मंडल स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी को सर्व समाज से जोड़कर प्रदेश में फिर से BSP सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद बागड़ी साहब ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार उर्फ मदन राम मौजूद रहे। इस दौरान रामचन्द्र गौतम, डॉ. विनोद कुमार, रमेश चंद्र शास्त्री एडवोकेट समेत कई वरिष्ठ मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष और विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा और सपा दोनों पर राजनीतिक हमला बोलते हुए BSP नेताओं ने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और 2027 में बहन मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में फिर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।
0 टिप्पणियाँ