अबुल कैश की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में सरायमीर क्षेत्र के लिए नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला। नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह मूलरूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले है और 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।निजामाबाद तहसील में नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने उनको पूरे तहसील का भ्रमण कराया।उनके विभाग के सभी कमरों को नीरज कुमार त्रिपाठी ने स्वयं ले जाकर दिखाया। सरल हृदय कोमल वचन के धनी नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह से मीडिया के लोगों द्वारा पूछने पर पहली प्राथमिकता पर उन्होंने कहा कि सबके साथ न्याय करूंगा।उन्होंने कहा कि सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी भेद भाव नहीं किया जायेगा।सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगा।पुरानी फाइलों का निपटारा जल्द से जल्द करूंगा।नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के सभी लोगों से कहा है कि आप लोगों की कोई भी समस्या या शिकायत हो तो आप हमसे जब चाहे मिल सकते हैं आप लोगों की समस्या के समाधान के लिए ही तो सरकार हम लोगों को नियुक्त की है।बाकी ज्यादा गंभीर समस्या हो तो हमारे उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह जी से अपनी समस्या कह सकते हैं आप लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ