ब्रेकिंग न्यूज़ : बिहार में NDA को बड़ा झटका, विधान परिषद उपचुनाव में JDU प्रत्याशी की हार।

भोजपुर-बक्सर सीट पर RJD ने मारी बाजी, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा चुनावी झटका।
पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने के बाद हुए पहले स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को हार का सामना करना पड़ा है। भोजपुर-बक्सर सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार कन्हैया चुनाव हार गए हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि जदयू प्रत्याशी कन्हैया पूर्व एमएलसी राधा चरण सेठ के बेटे हैं और पार्टी को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी। लेकिन चुनाव परिणाम एन डीए के लिए निराशाजनक साबित हुआ। राजनीतिक विश्लेषक इसे बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्ष की बढ़ती सक्रियता से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि भोजपुर-बक्सर सीट पहले जदयु के कब्जे में थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण लगातार बदलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस उपचुनाव के नतीजे को आने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस परिणाम से विपक्षी दलों को नई ऊर्जा मिली है, वहीं NDA खेमे में रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो सकता है। खासकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह पहला बड़ा चुनावी टेस्ट माना जा रहा था।
उधर राजद समर्थकों ने जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए इसे जनता का फैसला बताया है। वहीं NDA नेताओं का कहना है कि पार्टी परिणाम की समीक्षा करेगी और आगे संगठन को और मजबूत बनाने पर काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ