रोजगार : यूपी एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू।

23 जून से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (कंप्यूटर) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता की शर्तें पूरी कर ली हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक भार की संभावना को देखते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ