कानपुर : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय रक्षक पार्टी की अहम बैठक संपन्न।

संगठन विस्तार के साथ बिजली, पानी, सड़क, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति
कानपुर। जवाहर नगर में भारतीय रक्षक पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार के साथ-साथ आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरव शास्त्री ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे पात्र लोगों को उनका अधिकार मिल सके। राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने बताया कि जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जल्द ही एक प्रभावी हेल्पलाइन एवं संपर्क व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
महिला प्रकोष्ठ की कानपुर जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इन विषयों को प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखा जाएगा।
कार्यकर्ता शिवम राजपूत ने युवाओं और छात्रों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयास करेगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ