आजमगढ़ की जनसभा में मुख्यमंत्री बोले— बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
संवाददाता -राकेश गौतम
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी के मामले पर प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून अपने तरीके से काम करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी के परिवार और बेटियों को निशाना बनाना सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और मामले को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
0 टिप्पणियाँ