भव्य समारोह में हुआ शपथ ग्रहण, दिवंगत वरिष्ठ सदस्य एखलाक अहमद के चित्र का भी किया गया अनावरण।
संवाददाता - धीरज वर्मा
आजमगढ़। दी टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा शुक्रवार को होटल मानसरोवर, मड़या (ठंडी सड़क रोड) स्थित भव्य सभागार में सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं संघ के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय एखलाक अहमद के चित्र का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन, वाराणसी के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, मंत्री उमेश कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष रमेश कुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में शासन एवं बार काउंसिल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रांतीय संघ के उपाध्यक्ष प्रभुदेव राय ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज तिवारी, उपाध्यक्ष सूर्यभान पाल, सहमंत्री जीएसटी अभिषेक कुमार गुप्ता, सहमंत्री आयकर अनिल कुमार सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवधेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वागत भाषण निवर्तमान मंत्री विपिन गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समारोह को दीवानी अभिभाषक संघ, सेंट्रल बार एसोसिएशन, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने अधिवक्ता समाज की एकजुटता, पेशेवर नैतिकता तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने की जबकि संचालन पूर्व मंत्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया। अंत में अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
0 टिप्पणियाँ