आजमगढ़ : जहानागंज में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई।

शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में बीएनएसएस की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया।
आजमगढ़। थाना जहानागंज क्षेत्र के बाजार में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच में संबंधित व्यक्तियों की पहचान की गई और उनके कृत्य से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल तथा थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमन सोनकर (20), आदित्य वर्मा (20) तथा सूरज विश्वकर्मा (27) को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर माननीय उप जिलाधिकारी (सदर) न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आमजन से मारपीट, उपद्रव एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली घटनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ