संवाददाता योगेश कुमार
मेरठ। मवाना कस्बे में इंग्लिश वाइन शॉप के पास शराब के नशे में कुछ युवकों द्वारा जमकर हंगामा और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कैंटीन के पास हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर मवाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बाइक सवार एक पक्ष के युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर सभी उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ