बड़ी खबर : सपा प्रदेश सचिव चौधरी विनीत सत्यप्रकाश भराला ने दिया इस्तीफा।

बसपा से सरधना विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, राजनीतिक गलियारों में चर्चा।
 मेरठ। समाजवादी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी विनीत सत्यप्रकाश भराला ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार चौधरी विनीत सत्यप्रकाश भराला के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें सरधना विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक बसपा या चौधरी विनीत सत्यप्रकाश भराला की ओर से चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके इस्तीफे ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि भराला बसपा का दामन थामते हैं तो सरधना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ