आजमगढ़ : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार।

दीदारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी दबोचे गए।
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना दीदारगंज क्षेत्र के भादों गांव निवासी सरोज देवी ने 10 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनके पति अखिलेश के साथ मारपीट की और उन्हें खेत में अचेत अवस्था में छोड़ दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 109/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को भादों मोड़ (मार्टिनगंज बाजार) से हत्या के आरोपित सभाजीत गौतम एवं श्यामजीत गौतम, दोनों पुत्र रामसेवक गौतम निवासी भादों थाना दीदारगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते अखिलेश के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, निशान्त त्रिपाठी, हीतेन्द्र कुमार तथा रिटायर्ड आरक्षी सुशील प्रजापति शामिल रहे।
रिपोर्ट : संवाददाता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ