आजमगढ़ : अवैध मदरसा प्रकरण में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार।

फर्जी मदरसा मामले में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार।
SIT जांच के बाद अवैध मदरसा संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ा।
आजमगढ़। अवैध मदरसे के नाम पर शासकीय धनराशि के गबन के प्रयास के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार राज्य विशेष अनुसंधान दल (SIT) की जांच में मदरसतुल निशां निस्वां, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100693) अवैध एवं फर्जी पाया गया था।
जांच में सामने आया कि मदरसा पोर्टल पर भवन, छात्र संख्या तथा अन्य अभिलेख फर्जी तरीके से अपलोड कर शासकीय धनराशि प्राप्त करने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मदरसे के प्रबंधक अनीस पुत्र इसहाक के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 69/2025, धारा 409, 420, 467, 468 एवं 471 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त अनीस (85 वर्ष), निवासी नोनहटा, शाहगंज, जनपद जौनपुर को रोडवेज परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे। :::

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ