Meerut: मेरठ में दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण की कोशिश, भीड़ ने दौड़ाकर बचाया, इलाके में दहशत।

वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शख्स अचानक स्कूटी पर बैठे बच्चे को उठाकर भागने लगा।
 संवाददाता - योगेश कुमार
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत रशीद नगर मेरठ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब भीड़भाड़ वाले बाजार में एक मासूम बच्चे को स्कूटी से उठाकर अपहरण करने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शख्स अचानक स्कूटी पर बैठे बच्चे को उठाकर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से परिजनों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आ गए और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ेखुद को घिरता देख आरोपी घबरा गया और बच्चे को वहीं छोड़कर पास ही स्थित एक मस्जिद के अंदर घुस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान के लिए मस्जिद के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी ने भागते समय बच्चे को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद बच्चे के दादा दिलशाद सैफी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कृत्य किसी साजिश या अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है, जिसमें बच्चे की जान को खतरा थाघटना की सूचना मिलते ही मेरठ पुलिस की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैंइस घटना के बाद पूरे रशीद नगर इलाके में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ