बुजुर्गों के बीच फल वितरित कर लिया आशीर्वाद, सेवा भाव के साथ मनाया गया जन्मोत्सव।
संवाददाता -अबुल कैश
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर स्थित वृद्धाश्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर का 36वां जन्मदिन सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने जन्मदिन को सादगी और सेवा भावना के साथ मनाने की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सपा नेता शुभम यादव, किशन यादव, विजय प्रताप यादव, अंकुर यादव, सत्यम यादव, मुकेश कन्नौजिया, दीपक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ