आजमगढ़ : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का वृक्षारोपण अभियान जारी।

अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पर्यावरण विषय की शिक्षा प्राप्त की है और वे पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए गए थे तथा एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया गया। हवलदार यादव ने भाजपा सरकार पर जंगलों की कटाई और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अजीत कुमार राव, जी.एस. प्रियदर्शी, पप्पू कुमार यादव, संतोष कुमार गौतम, राम समुझ राम, शिवम गोड़ मेहरा, हंसराज, सुरेंद्र यादव सहित अन्य सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ