आजमगढ़ में सुभासपा का बढ़ा जनाधार, 50 से अधिक युवाओं ने थामी पार्टी की सदस्यता।

 प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह की मौजूदगी में सदस्यता अभियान, ओमप्रकाश राजभर की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं ने जुड़ने का किया दावा।
संवाददाता -धीरज वर्मा 
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में दीदारगंज क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित राय सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सुभासपा का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने "सुहेलदेव जिंदाबाद" और "ओमप्रकाश राजभर जिंदाबाद" के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर अमित राय ने कहा कि वह सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमेशा वंचित, पिछड़े और दबे-कुचले समाज की आवाज़ उठाते रहे हैं, जबकि अरुण राजभर भी लगातार युवाओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथ बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ा है।
अमित राय ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर युवा पूरी ताकत के साथ सुभासपा और भाजपा गठबंधन के समर्थन में काम करेंगे तथा गठबंधन की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के हाथों को मजबूत करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ऋषु सिंह, ऋतिक श्रीवास्तव, प्रियांशु सिंह, हर्ष प्रजापति, सुमित यादव, यश तिवारी, अनुराग यादव, विपिन यादव, आशुतोष यादव, अनुराग चौधरी, प्रवीण राय, प्रियांशु राय, नीतीश यादव, अनुराग जीवन, संदीप, अनिकेत, गौरव राय, आदर्श राय, संतोष, आशीष, शिवम सिंह, राज सिंह, सनी सिंह, सोनू सिंह, हर्ष राय, दीपांकर राय, रोनी सिंह, शिवम यादव, मनोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे। सदस्यता समारोह के दौरान पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ