आजमगढ़ : पत्नी दो बच्चों और जेवरात के साथ लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार।

 
संवाददाता -अबुल कैश 
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारी खास निवासी जावेद अहमद ने अपनी पत्नी शाइमा बानो के दो बच्चों और घर में रखे जेवरात के साथ लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। जावेद के अनुसार, वह विदेश में नौकरी करते हैं और उनकी पत्नी बिना बताए तीसरी बार घर छोड़कर चली गई हैं। उनका आरोप है कि 21 जून से पत्नी बच्चों के साथ लापता हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
पीड़ित का कहना है कि पत्नी का मोबाइल चालू है और बातचीत भी हो रही है, लेकिन वह अपना ठिकाना बताने से इनकार कर रही हैं। इससे पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थीं, जिन्हें बाद में मुंबई के भिवंडी से वापस लाया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पति ने पत्नी और बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ