पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में वांछित था आरोपी, सिहुका पुलिया के पास से पुलिस ने दबोचा।
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में वांछित पति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को सिहुका पुलिया के पास से आरोपी रामप्रताप सिंह (28) निवासी मऊपरासिन, थाना मेहनाजपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बिहार के बक्सर जनपद निवासी ओम प्रकाश सिंह ने अपनी पुत्री वर्षा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबंध में पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विवाह के बाद पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना के चलते उनकी पुत्री की 31 मार्च 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
इस मामले में थाना मेहनाजपुर पर बीएनएस की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ