आजमगढ़ : विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलेमपुर में चला व्यापक सफाई अभियान।

नालियों की सफाई, घास की कटाई और एंटी लार्वा छिड़काव के साथ लोगों को डेंगू, मलेरिया व संचारी रोगों से बचाव के लिए किया गया जागरूक।
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल के निर्देश तथा जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में 1 से 30 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 21 जुलाई को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सलेमपुर में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान केंद्रीय विद्यालय मार्ग के दोनों ओर नालियों की सफाई, सड़क किनारे उगी घास की कटाई तथा एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने तथा डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील कुमार यादव, रामबचन, जागृति प्रसाद, रामसामऊज, सुनील कुमार, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान सहित अनेक सफाई कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जलभराव न होने देने की अपील भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ