वीडियो संदेश में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति, छात्रों से कहा— हिम्मत न हारें, संघर्ष जारी रखें।
नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर उन्हें बेहद दुख और गुस्सा हुआ। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की तुलना अमेरिका के ICE एजेंट्स से करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि यदि देश का नेतृत्व अज्ञानता की ओर बढ़ेगा तो समाज पर भी उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कठोर व्यवहार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। हालांकि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
अपने संदेश के अंत में उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे हिम्मत न हारें और अपनी बात लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहें। उन्होंने कहा कि देश के अनेक लोग युवाओं के साथ खड़े हैं और उन्हें देश की युवा पीढ़ी से भविष्य को लेकर उम्मीद है। इस बयान के बाद छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है।
0 टिप्पणियाँ