बड़ी खबर : सोनम वांगचुक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, केंद्र सरकार को नोटिस।

अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकार, पत्नी सहित सहयोगियों को अलग रेस्ट रूम और मिलने की अनुमति के निर्देश।
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और विवेक तंखा याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में उपस्थित रहे, जबकि केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने पक्ष रखा।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। हालांकि अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक के साथ मौजूद उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो एवं अन्य लोगों के लिए अलग रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी और अन्य अधिकृत लोगों को सोनम वांगचुक से मिलने की अनुमति दी जाएगी।
यह सुनवाई सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो द्वारा दायर याचिका पर हुई। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ