आजमगढ़ : युवा समाजसेवी प्रदीप सहाय के जन्मदिन पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 20 जुलाई को।

 सिंधीगढ़ में आयोजित होगा शिविर, अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील।
सगड़ी/आजमगढ़। सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार सहाय के जन्मदिन के अवसर पर 20 जुलाई 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन सिंधीगढ़ स्थित आराजी देवारा करखिया में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
आयोजक प्रदीप कुमार सहाय ने अपने सोशल मिडिया फेसबुक के पेज पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि उनका जन्मदिन उत्सव का नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना, लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट ने सभी इच्छुक रक्तदाताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ