बसई में केंद्रीय मंत्री करेंगे आमसभा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल
दतिया/मध्यप्रदेश। दतिया उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 26 जुलाई को दतिया प्रवास पर रहेंगे।
प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3 बजे दतिया के बसई में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य बसई मंडल में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे।
भाजपा की ओर से दोनों नेताओं के दौरे को उपचुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य जनसभाओं और सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना तथा चुनावी अभियान को और अधिक गति देना है।
0 टिप्पणियाँ