डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से किया सम्मान, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा।
संवाददाता -अबुल कैश
निज़ामबाद/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के मुहम्मदपुर तिराहे पर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व दीदारगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर एवं भाजपा का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस दौरान मुहम्मदपुर ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, मंडल महामंत्री अंकित चौहान, मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक सोनू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ