मेरिट सूची में नाम होने के बावजूद नियुक्ति न मिलने का दावा, चयनित अभ्यर्थी के आय प्रमाण पत्र की जांच कराने की उठाई मांग।
संवाददाता-राकेश गौतम
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम हजारेमलपुर निवासी रीता यादव ने आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त आजमगढ़ को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रार्थिनी का कहना है कि ग्राम सभा खैरुद्दीनपुर के ग्राम विशनुपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की भर्ती में उन्होंने आवेदन किया था तथा उनका नाम मेरिट सूची में भी शामिल था, लेकिन इसके बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की गई।https://www.instagram.com/p/DbbIks4GH5H/?igsh=d3lvd2tocnhvdms1
शिकायत में रीता यादव ने आरोप लगाया है कि चयनित अभ्यर्थी मुस्कान पुत्री जितेंद्र यादव का चयन कथित रूप से गलत एवं फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चयनित अभ्यर्थी का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है और उसके पास कृषि भूमि, ट्रैक्टर, ईंट-भट्ठा, सीमेंट, बालू व कपड़े का व्यवसाय तथा चारपहिया वाहन सहित अन्य संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से जिलापंचायत राज अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी से निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कराकर आय प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच कराने तथा पात्रता के आधार पर न्याय दिलाने की मांग की है।
(नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
0 टिप्पणियाँ