21 जुलाई को संसद भवन में नए नाम के साथ पहली बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सांसदों को संबोधित।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक के नाम में बदलाव किया है। अब तक संसदीय दल की बैठक के रूप में आयोजित होने वाली यह बैठक आगे से "मंगल मिलन" के नाम से जानी जाएगी। यह निर्णय संसद सत्र के दौरान होने वाली नियमित बैठकों को नई पहचान देने के उद्देश्य से लिया गया है।
संसद सत्र के दौरान परंपरागत रूप से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस बैठक का पहला सत्र नए नाम "मंगल मिलन" के तहत 21 जुलाई को सुबह 9:30 बजे संसद भवन में आयोजित किया जाएगा।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सांसदों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान संसद के आगामी कार्यों, सरकार की प्राथमिकताओं और विभिन्न राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नए नाम के साथ होने वाली यह पहली बैठक राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ