भंवरनाथ मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, कर्मचारियों व अर्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज।
आजमगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अटेवा आजमगढ़ की टीम ने भंवरनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को नमन और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा पदाधिकारियों ने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार सरकारी कर्मचारी भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अर्धसैनिक बलों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जानी चाहिए, ताकि उन्हें बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा मिल सके।
अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व एवं एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि "शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और कर्मचारियों का अधिकार लेकर रहेंगे।"
इस अवसर पर शिक्षक दिनेश कुमार यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, अभय चौहान, अनिल मौर्य, महेंद्र कुमार शर्मा, महादेव यादव, इरशाद, रामस्वरूप, सुनील कुमार, मोहम्मद असलम, शिवकुमार, राधेश्याम मौर्य सहित अनेक कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भंवरनाथ मंदिर, जनपद आजमगढ़ में किया गया।
0 टिप्पणियाँ