नेताओं ने पेपर लीक, दलित अधिकार, संविधान और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान।
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। विधायक पूजा सरोज ने दलितों के अधिकार, आरक्षण और संविधान की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के बीच संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटना होगा।
बैठक में विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, डॉ. रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
0 टिप्पणियाँ