आजमगढ़ : टॉप-10 अपराधियों के सत्यापन को लेकर पुलिस का विशेष अभियान।

सर्किल नगर में एक साथ कई स्थानों पर पुलिस टीमों ने की जांच व सत्यापन।
आजमगढ़। जनपद में अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने टॉप-10 अभियुक्तों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सर्किल नगर क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों के निवास स्थानों पर पुलिस टीमों ने एक साथ पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उपलब्धता का सत्यापन किया।
क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के दौरान संबंधित थाना पुलिस ने अभियुक्तों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र की तथा उनके विरुद्ध चल रही वैधानिक कार्यवाहियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, उनकी गतिविधियों की नियमित निगरानी करना तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ