आजमगढ़ : पत्नी पर पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप।

मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने नामजद अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में नामजद अभियुक्ता को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।https://www.instagram.com/reel/Dbfvhj-R3VN/?igsh=MWthOHRmdHlpbjcwOA==
पुलिस के मुताबिक, जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी अनुज पाठक ने बरदह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पिता उपेन्द्र पाठक ने करीब नौ वर्ष पूर्व सहनूडीह निवासी सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से सुप्रिया पाठक उनके पिता के साथ लगातार दुर्व्यवहार और प्रताड़ना करती थीं। शिकायत के अनुसार 30 जुलाई 2026 को उपेन्द्र पाठक अपनी ससुराल सहनूडीह गए थे, जहां कथित प्रताड़ना के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में पुलिस ने मु.अ.सं. 260/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक मनीष सिंह एवं पुलिस टीम ने अभियुक्ता सुप्रिया पाठक को सहनूडीह गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ