मंडल स्तरीय बहुजन भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति।
आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की संयुक्त बैठक बुधवार को जिला कार्यालय, हरबंशपुर, निकट निरंकारी भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 31 अगस्त 2026 को आजमगढ़ मंडल में प्रस्तावित मंडल स्तरीय बहुजन भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से सम्मेलन की जानकारी संगठन के विभिन्न स्तरों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी सम्मेलन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
संयुक्त बैठक के दौरान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ