सपा प्रमुख बोले—चुनाव से पहले ऐसी गलती न करें जिससे भाजपा को मिले फायदा, बोले- नेताओं को दिया जाएगा तैयार पर्चा।
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने वाली है, इसलिए कोई ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए जिससे भाजपा को राजनीतिक लाभ उठाने का मौका मिले।https://www.instagram.com/reel/DcDwUS7RH7k/?igsh=MTlpdG9jeDgwcGZoMQ==
अखिलेश की नेताओं को नसीहत पर उठे सवाल, क्या ‘पर्चे’ से तय होगी बयानबाजी? अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से एक पर्चा तैयार कराया जाएगा। इसमें जो बातें लिखी होंगी, नेताओं को उसी के अनुसार अपनी बात रखने की बात कही गई। उन्होंने छोटे से लेकर बड़े नेताओं तक को पार्टी की रणनीति और संदेश के अनुरूप बोलने की सलाह दी। अखिलेश के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बयानबाजी अब एक तय पर्चे तक सीमित करने की तैयारी है? आलोचकों का कहना है कि इससे पार्टी नेताओं की स्वतंत्र अभिव्यक्ति पर सवाल खड़े हो सकते हैं और इसे ‘कठपुतली राजनीति’ के रूप में भी देखा जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अखिलेश यादव का ‘पर्चा’ संबंधी बयान किस संदर्भ में था और पार्टी इसे किस रूप में लागू करेगी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावी दौर में सपा नेताओं के लिए तैयार किए जाने वाले इस पर्चे में क्या दिशा-निर्देश होते हैं और उनका वास्तविक असर पार्टी की बयानबाजी पर कितना दिखाई देता है।
0 टिप्पणियाँ