राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान पहली प्राथमिकता।
रिपोर्ट: अबुल कैश
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के नवागत तहसीलदार उमेश सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और तहसील में संचालित राजस्व संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान नवागत तहसीलदार उमेश सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं और 1995 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह आजमगढ़ जिले की लालगंज एवं फूलपुर तहसील में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। निजामाबाद तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि तहसील आने वाले आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। नवागत तहसीलदार के कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ