ग्राम प्रधान अबूबकर खान के सहयोग से जेसीबी से हटाई गई गंदगी और सिल्ट, बाजारवासियों ने जताया आभार।
आजमगढ़। रानी की सराय विकासखंड क्षेत्र की फरिहा ग्रामसभा में आगामी बरसात को देखते हुए फरिहा बाजार में जाम पड़े नाले की सफाई का कार्य कराया गया। ग्राम प्रधान अबूबकर खान के सहयोग से जेसीबी मशीन लगाकर नाले में जमा गंदगी और सिल्ट को हटाया गया। सफाई कार्य शुरू होने से बरसात के दौरान बाजार में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ग्राम प्रधान अबूबकर खान ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का जायजा लिया और नाले की समुचित सफाई कराने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में जल निकासी बाधित न हो, इसके लिए समय रहते नाले की सफाई जरूरी है।
नाला सफाई अभियान के दौरान डॉ. इमरान अहमद, ओमप्रकाश यादव, नदीम (जेसीबी चालक), नेता गौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण और बाजारवासी मौजूद रहे।
फरिहा बाजारवासियों ने नाला सफाई कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान के प्रति आभार जताया। बाजारवासियों का कहना है कि नाले की सफाई होने से बरसात के दौरान जल निकासी बेहतर होने और जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ