आजमगढ़ : जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर जोर।
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समयसीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर जनविश्वास को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया लगातार जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ