अभिजीत दीपक बोलेे: आरक्षण गलत नहीं, शिक्षा के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने कहा— कॉलेज और सीटें बढ़ेंगी तो आरक्षण को लेकर विवाद भी कम होंगे; मैनेजमेंट कोटा पर भी उठाए सवाल।
मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक टीवी इंटरव्यू में आरक्षण और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि आरक्षण कोई गलत व्यवस्था नहीं है। उनका कहना था कि यदि आरक्षण के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।https://www.instagram.com/reel/DbmjXHKRBGQ/?igsh=Zzd2bjh5azlzNDky
उन्होंने कहा कि शिक्षा जितने अधिक लोगों तक पहुंचेगी, देश उतनी ही तेज़ी से विकास करेगा। उनके अनुसार, आरक्षण के जरिए कोई व्यक्ति सरकार से गाड़ी, बंगला या विशेष सुविधाएं नहीं मांग रहा, बल्कि केवल शिक्षा का अधिकार चाहता है ताकि वह अपने परिवार और समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बेहतर बना सके।
अभिजीत दीपके ने कहा कि केवल आरक्षण पर बहस करना पर्याप्त नहीं है। मैनेजमेंट कोटा की व्यवस्था पर भी समान रूप से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरक्षण पर लगातार सवाल खड़े किए जाते हैं, तब मैनेजमेंट कोटा की व्यवस्था पर भी गंभीर समीक्षा होनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि देशभर में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाए तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटों का विस्तार किया जाए। उनका कहना था कि यदि कॉलेज और सीटें पर्याप्त होंगी तो प्रवेश को लेकर प्रतिस्पर्धा कम होगी और आरक्षण से जुड़े अधिकांश विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना होना चाहिए। उनके अनुसार, शिक्षा का विस्तार ही सामाजिक समानता और देश के समग्र विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ