आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का मंगलवार को मुहम्मदपुर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
स्वागत समारोह के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मधुकर, जिला मंत्री शैलेश प्रजापति, मंडल महामंत्री अरविन्द यादव उर्फ पिंटू, अंकित चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, शैलेश यदुवंशी, सत्यदेव यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करने और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ