आजमगढ़ : अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों के उत्पीड़न का आरोप, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की मांग की।
आजमगढ़। अटल आवासीय विद्यालय में छात्रों के साथ कथित उत्पीड़न के मामले को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के साथ कथित उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस दौरान एडवोकेट शेषनाथ राव, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी आजमगढ़, धर्मवीर भारती, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आजमगढ़, एडवोकेट जनार्दन, मंडल प्रभारी लीगल सेल भीम आर्मी, रमेश चमार, पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, एडवोकेट संजय कुमार, एसपी बादल अंबेडकर और शिवनाथ कुमार उर्फ शिवा भाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने और शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ