बलिया में चर्चा का विषय बना पूर्व सांसद का दौरा, परिजनों से मुलाकात कर जताई शोक संवेदना।
बलिया। दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिवंगत विधायक के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत विधायक के भाई रमेश सिंह, पुत्र प्रिंस यूकेस, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह एवं डॉ. विपुलेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। बताया गया कि पूर्व सांसद अपने निजी हेलीकॉप्टर से बलिया पहुंचे और इसके बाद दिवंगत विधायक के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हेलीकॉप्टर से पहुंचने की वजह से उनका यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।उमाशंकर सिंह के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके आवास पर लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृजभूषण शरण सिंह की परिजनों से मुलाकात को भी इसी शोक संवेदना के क्रम में देखा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ