पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सिकरौरा में डीएम रविन्द्र कुमार द्वितीय ने बच्चों से किया संवाद, स्मार्ट क्लास और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था परखी।
आजमगढ़। जनपद में सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय का पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सिकरौरा का औचक निरीक्षण चर्चा का विषय बन गया है। 22 अगस्त 2026 को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्मार्ट क्लास में पहुंचकर बच्चों के कंप्यूटर चलाने के हुनर को भी देखा और डिजिटल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
वहीं, विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन और उठाए जा रहे सवालों के बीच जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ऐसे आंदोलनों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों का असर अब सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर दिखाई देने लगा है? हालांकि, डीएम के निरीक्षण को सीधे किसी आंदोलन का परिणाम मानने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
0 टिप्पणियाँ