निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और 100 रुपये बरामद।
आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अब्दुल करीम पुत्र मो. रहमान, निवासी घूरीपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति असनी पुलिया के पास अवैध असलहे के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 100 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त को करीब 11:31 बजे हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 212/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना महाराजगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं आयुध अधिनियम तथा थाना निजामाबाद में भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार थाना महाराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आयुध अधिनियम तथा थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 56/2016, धारा 147, 323, 504, 506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमला प्रसाद, उपनिरीक्षक दिलीप आनंद, हेड कांस्टेबल हौशला नन्द यादव, कांस्टेबल कृष्ण चन्द, राहुल सिंह, मोहन मौर्य, अमरजीत गुप्ता, वैभव पटेल एवं दीपक कुमार शामिल रहे। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ