संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की साफ-सफाई, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन एवं संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विशेष अभियान चलाकर नलों एवं नालियों की सफाई की, झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया तथा आवश्यक स्थानों पर दवा का छिड़काव किया। सफाई कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, बाजार, टोला और मोहल्ले के आसपास गंदगी एवं जलभराव न होने देने की अपील की, ताकि संचारी रोगों के प्रसार पर नियंत्रण पाया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ‘मेरा ग्राम पंचायत, मेरा जनपद’ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ