रौनापार और कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को दिलाई रकम।
आजमगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रौनापार और कोतवाली की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर फ्रॉड पीड़ितों की कुल ₹22,201 की धनराशि वापस कराई। पुलिस के अनुसार रौनापार क्षेत्र के लखेदु राम के खाते से ₹25,001 की साइबर ठगी हुई थी। कार्रवाई के दौरान ₹13,000 होल्ड कराए गए, जिसमें से ₹3,000 वापस हो चुके हैं, जबकि शेष ₹10,000 की वापसी की प्रक्रिया जारी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र की उर्मिला सिंह से हुई ₹19,201 की साइबर ठगी की पूरी रकम वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ