मुबारकपुर पुलिस ने दिल्ली निवासी वांछित आरोपी को दबोचा, मोबाइल और सिम बरामद।
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से कथित ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी रवि कुमार झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 5 सितंबर को रोडवेज तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राहकों से रुपये लेकर फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ